रसमलाई उत्तर और पूर्व भारत की एक पारंपरिक और लाजवाब मिठाई है। यह खासतौर पर त्योहारों, बर्थडे पार्टी, डिनर पार्टी और खास मौकों पर बनाई जाती है। दूध, छैना और रबड़ी से बनी यह मिठाई बहुत ही नर्म, रसदार और स्वादिष्ट होती है।



Rasmalai Banane Ki Vidhi

छैना बनाने की विधि:

सामग्री:
  • 1 लीटर दूध
  • 2 टीस्पून नींबू का रस
विधि:
  • दूध को उबालें और उसमें नींबू का रस डालें।
  • जब दूध फट जाए, तो उसे छानकर पतले कपड़े में लपेटें और 20-25 मिनट के लिए टांग दें।
  • फिर छैना को थाली में निकालकर 6-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें जब तक वो चिकना और आटे जैसा ना हो जाए।
  • छैना से छोटे-छोटे टिक्की के आकार के गोले बनाएं।

चाशनी बनाने की विधि:

सामग्री:
  • 1.5 कप चीनी
  • 4 कप पानी
विधि:
  • पानी और चीनी को उबालें जब तक चीनी घुल न जाए।
  • छैना की टिक्कियों को चाशनी में डालें और ढककर 5 मिनट पकाएं।
  • टिक्कियों को पलटें और फिर 4-5 मिनट और पकाएं।
  • फिर टिक्कियों को बाहर निकालकर ठंडा करें।

रबड़ी बनाने की विधि:

सामग्री:
  • 1 लीटर दूध
  • 3 टीस्पून चीनी
  • 20-25 केसर धागे
  • 4 इलायची
  • 7-8 बादाम, काजू, पिस्ता (कटे हुए)
विधि:
  • दूध को उबालें और उसमें इलायची व चीनी मिलाएं।
  • केसर डालें और दूध को आधा होने तक पकाएं।
  • फिर कटे हुए ड्रायफ्रूट्स डालें।
अंतिम स्टेप: रसमलाई तैयार करना
  • ठंडी हुई टिक्कियों को रबड़ी में डालें और 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • गैस बंद कर दें और रसमलाई को 2-3 घंटे तक फ्रिज में ठंडा होने दें।
  • ठंडी और मलाईदार रसमलाई सर्व करें और तारीफें बटोरें!

टिप्स (Tips for Perfect Rasmalai)

  • छैना अच्छी तरह मसलें वरना टिक्कियां टूट सकती हैं।
  • टिक्कियां मोटी बनाएं ताकि पकने पर फूले और ना टूटें।
  • रबड़ी बनाते समय दूध को जलने से बचाने के लिए लगातार चलाते रहें।
  • ड्रायफ्रूट्स अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा करें।
रसमलाई सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय त्योहारों और खास पलों की मिठास का प्रतीक है। इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब है। घर पर बनी ताज़ा रसमलाई जब ठंडी-ठंडी सर्व की जाती है तो हर कोई उंगलियां चाटता रह जाता है। इस रेसिपी को एक बार जरूर आज़माएं और अपने परिवार व दोस्तों को सरप्राइज दें!






रसमलाई रेसिपी । Rasmalai recipe पूरी जानकारी और विस्तृत फोटो के साथ, रसमलाई भारतीय मिठाईयों में से एक है। रसमलाई  त्योहारों में बहुत ही बनाई जाती है । कोई महेमान और दोस्त आये तब आपके पास कोई मिठाई ना हो तो आप झटपट रसमलाई बना सकते हैं।

बर्थडे पार्टी , डिनर पार्टी और खास दिपावली के त्योहार में रसमलाई बहुत ही बनाई जाती है।

रसमलाई बनाने के लिए दुध का छैना बनाया जाता है, फिर चीनी की चाशनी और दुध की रबड़ी बनाईं जाती है। रसमलाई बनाने के लिए कुछ आवश्यक चीजें की जरूरत होती है, इसे बनाना बहुत ही आसान है।

How to make rasmalai

Contents

छैना के लिए

1 लिटर दूध

2tp नींबू का रस

1.5 कप चीनी

4 कप पानी

रबड़ी के लिए

1 लिटर दूध

3tp चीनी

20-25 केसर के पत्ते

4 इलायची

7-8 बादाम

7-8 काजू

7-8 पीसता

Time duration

 तैयारी का समय - 15-20 मिनट

 पकाने का समय - 40-45 मिनट


 कितने लोगों के लिए  - 5-7

 कीवर्ड - रसमलाई


रसमलाई रेसिपी। Rasmalai recipe in hindi

How to make rasmalai

 छैना बनाने के लिए

छैना के लिए पहले एक कड़ाही में दूध गरम करने रखेंगे और उसमें उबाल आने दें।

उबाल आने के बाद दूध में 2tp नींबू का रस मिलाकर गेस की आंच बंद कर देंगे।













नींबू का रस मिलाने से दूध अच्छे से फट जाएगा।

दूध फटने से छैना और पानी अलग हो जाएगा, इसे ठंडा होने रख दें।












अब इसको छ्लनी से छानकर एक पतले या सूती के कपड़े   में ले।

अब इसको  कपड़े में बांध कर 20-25 मिनट तक नल पर लटका दें, ताकि उसमें बचा पानी निकल जाएं।













फिर इसमें से सारा पानी निकल जाएं तो हाथ से निचोड़कर छैना को एक थाली में निकाल लिजिए। छैना बहुत नरम और बहुत गीला नहीं होना चाहिए।

फिर छैना को हाथ से मसले , इसे तब तक मसलें की जब तक आटे की तरह एक साथ हो जाए । जब  छैना में से उसकी चिकनाई निकल जाएं और हाथ चिकना हो तब मसलना बंद करेंगे। इसमें शाय़द 6-7 मिनट लगेगी।













फिर उसके जितने गोले बने उतने बराबर बनाएं, इसके प्रत्येक भाग के गोल गोले बनाएं बिल्कुल टिक्की की तरह , गोले मोटे ही बनाएं, पतले बनाएंगे तो  पकने के समय टूटने की संभावना रहेगी।













चाशनी बनाने के लिए

चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बरतन में 4 कप पानी गरम करने रखेंगे।

फिर इसमें 1.5 कप जीतनी चीनी डालेंगे । चीनी को पानी में घुलने दें।













चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी में एक- एक करके सारी टिक्कीया डालें।


इसको ढककर 5  मिनट जितना पकने देंगे, फिर ढंकन खोलके टिक्कीया को पलटेंगे और  फिर से 4-5 मिनट जितना पकने देंगे। तब तक टिक्कीया दोगुनी हो जाएगी।












इसको थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें, फिर उसकी अतिरिक्त चाशनी को चम्मच से निकाल ले।


रबड़ी बनाने के लिए

रबड़ी बनाने के लिए एक तले से चिपके ना ऐसा बर्तन लेंगे और उसमें दूध गरम करने रखेंगे।













इसके अलावा दूध में चीनी और इलायची डालें।













दूध में एक बार उबाल आने के बाद दूध में केसर के पत्ते डालेंगे ताकि दूध का रंग अच्छा आयेगा। रंग भी डाल सकते हैं।













दूध को कलछी से चलाते हुए पकाएं ताकि दूध तले से चिपके ना और जले भी नहीं। दूध को तब तक पकाएं  जब तक दूध आधा नहीं होता।













दूध में चीनी घुल जाने के बाद उसमें  काजू, बादाम और पिस्ता मिक्स करेंगे।














और इसमें चाशनी वाली सारी टिक्कीया एक-एक करके दूध में डालें।

इसको दूध में 4-5 मिनट तक पकने दें, ताकि उसमें दूध का स्वाद अच्छा आये।

गैस बंद करके रसमलाई को किसी बर्तन में निकाल कर 2-3 घंटे तक फ्रिज में ठंडी होने रख दें।












रसमलाई बनकर तैयार है। ठंडी रसमलाई खाने में बहुत स्वादिष्ट और मीठी लगती है।


Tips

छैना की टिक्कीया बहुत पतली नहीं बनानी है, नहीं तो पकाते समय टूट सकती है।

रबड़ी बनाते वक़्त दूध को कलछी से चलाते हुए पकाएं ताकि दूध तले से जले ना, दूध तले से जल जाएगा तो रसमलाई स्वाद अच्छा नहीं आएगा।

ड्रायफ्रूट्स की मात्रा आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।